फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Direct bus service started for Ayodhya and Gonda

Amethi News: अयोध्या और गोंडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 20 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service started for Ayodhya and Gonda
अमेठी। अमेठी डिपो से अयोध्या और गोंडा के लिए मंगलवार से सीधी बस सेवा शुरू हो गई। बसों के नियमित संचालन से लोगों को लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी।
विज्ञापन



पहली बस सुबह सात बजे अमेठी डिपो से दुर्गापुर और सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी और फिर गोंडा तक जाएगी। दूसरी बस सुबह आठ बजे डिपो से निकलेगी जो भादर होते हुए सुल्तानपुर से अयोध्या पहुंचेगी। इस सेवा से श्रद्धालु सीधे अयोध्या जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर सकेंगे। गोंडा जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।



अब तक अमेठी से अयोध्या और गोंडा के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को कई बार बस बदलकर सफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। त्योहारों और विशेष अवसरों पर यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने में दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed