{"_id":"65a43fa1b61224cfff06c4c6","slug":"dilapidated-bridge-of-gumia-drain-will-be-built-with-rs-208-crore-amethi-news-c-96-1-ame1003-12090-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 2.08 करोड़ से बनेगा गुमिया ड्रेन का जर्जर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 2.08 करोड़ से बनेगा गुमिया ड्रेन का जर्जर पुल
Mon, 15 Jan 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुल के लिए निर्माण कार्य जारी
इन्हौना (अमेठी)। रायबरेली-इन्हौना मार्ग पर सेमरौता के पास गुमिया ड्रेन के पुल के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बाईपास बनाने का काम शुरू हो गया है। गुमिया ड्रेन के पुल के लिए दो करोड़ आठ लाख रुपये शासन ने स्वीकृत किए हैं। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता कस्बे के निकट बना गुमिया ड्रेन का पुल लगभग 70 वर्ष पुराना होने के साथ ही काफी जर्जर हो गया था। सेमरौता निवासी परमानंद मिश्रा ने बताया कि गुमिया ड्रेन के पुल के निर्माण 1955 से 1962 के बीच में हुआ था। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रयास से निर्मित होने वाले गुमिया ड्रेन के पुल को विभागीय स्वीकृति मिली है।
लोक निर्माण विभाग के जेई दिलीप गंगवार ने बताया कि सुल्तानपुर की कार्यदायी संस्था को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुल निर्माण का कार्य लगभग पांच महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। पुल निर्माण शुरू होने पर सेमरौता ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेई, आशीष मिश्रा, दिनेश जायसवाल, सुरेश अग्निहोत्री, सोनू श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, श्रीश गुप्ता, दिनेश सिंह आदि ने खुशी जताई है।