फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Didn't get treatment even after traveling 100 kms

Amethi News: 100 किमी के सफर के बाद भी नहीं मिला इलाज

Sun, 24 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Didn't get treatment even after traveling 100 kms
संजय गांधी अस्पताल अमेठी इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग मरीज
अमेठी। तमाम मरीज जानकारी के अभाव में प्रतिदिन संजय गांधी अस्पताल आ रहे हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल बंद होने की सूचना से मायूसी हाथ लगती है। बता दें कि मुसाफिर खाना की महिला की मौत के बाद संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। शनिवार को विधानसभा गौरीगंज क्षेत्र के बुजुर्ग नासिर अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में दावा करने आए थे। अस्पताल से उनका उपचार चल रहा है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि अस्पताल बंद है तो वह मायूस गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के शीतला प्रसाद ओझा ने बताया कि अपनी मां सरस्वती देवी का वह इलाज करा रहे हैं। 100 किलोमीटर चल कर वह यहां दिखाने आए थे, लेकिन अस्पताल बंद है। कहा कि अस्पताल बंद होना गलत है इससे मरीजों का हित प्रभावित हो रहा है। अस्पताल का संचालन होना चाहिए। वही शाहबरी निवासी शिव प्रसाद अपने पिता और स्वयं का भी इलाज कराने अस्पताल आए थे लेकिन बंद होने की जानकारी के बाद वह मायूस हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब यहां से आराम मिला है अब इसके बाद फिर या तो डॉक्टर बदले या अस्पताल खुलने का इंतजार करें समझ में नहीं आ रहा है। मरीज शिव दुलारे ने बताया कि उनके पैर का इलाज चल रहा है। आराम मिला है चिकित्सक को दिखाना था लेकिन अस्पताल बंद है ऐसे में अब वह पुरानी पर्चे की दवा ले या किसी और को दिखाएं समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायस निवासी अरविंद ने बताया कि उनकी मां अस्पताल की एमआईसीयू में 17 सितंबर से भर्ती हैं। मां की हालत गंभीर है आर्थिक की स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है। बाहर बड़े अस्पताल में ले जाएं। अस्पताल से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। यहां उपचार बेहतर चल रहा है। प्रतापगढ़ के सांगीपुर से आई विद्यावती ने बताया कि चिकित्सक को दिखाना था लेकिन अस्पताल बंद होने से वह मायूस होकर वापस लौट गई। गौरीगंज की विमला ने बताया कि उनकी गर्भवती बहू का उपचार यहां से चल रहा है। चिकित्सक को दिखाना था लेकिन अस्पताल बंद है।


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed