फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dial 112 vehicle caught fire due to short circuit

Amethi News: डायल 112 के वाहन में शाॅर्ट सर्किट से आग

Fri, 19 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 vehicle caught fire due to short circuit
गौरीगंज के आनपुर लिंक मार्ग पर डायल 112 में लगी आग। स्रोत : स्क्रीनशॉट
शाहगढ़। गौरीगंज के आनापुर लिंक मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम डायल 112 के वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाई और नीचे उतर गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



डायल 112 वाहन से हेड कांस्टेबल जयपाल वर्मा, कांस्टेबल अनुराग पाल और चालक होमगार्ड विजय पाल गौरीगंज कुशवैरा पॉइंट की ओर जा रहे थे। दुलापुर के पास पहुंचते ही वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षण में आग तेज हो गई। स्थिति भांपते ही तीनों वाहन से बाहर निकल आए।
विज्ञापन



शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी समेत अन्य साधनों से आग बुझाई। आग शांत होने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को दूसरे पुलिस वाहन की मदद से कार्यालय पहुंचाया गया। हेड कांस्टेबल जयपाल वर्मा ने बताया कि सुबह वाहन में फॉग लाइट लगाई गई थी। उसी दौरान शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में शाॅर्ट सर्किट कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed