फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dharmendra and Priya won in 400 meter race

Amethi News: 400 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र और प्रिया ने मारी बाजी

Thu, 09 Nov 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra and Priya won in 400 meter race
प्रतियोगिताओं के विजेता ​खिलाड़ी
अमेठी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 100, 200, 400 मी0, रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, वालीबाॅल, शतरंज, योग, ताइक्वाडो, कराटे में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम कुमार, चंदन यादव व विराट सिंह, बालिका वर्ग में साक्षी चौहान, गौरी पांडेय व श्रृष्टि मौर्य, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय यादव, सौरभ मिश्र व मो कैफ तथा बालिका वर्ग में निशा पाल, रिद्धि व अंशिका मौर्य, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में धर्मेद्र कुमार, हर्ष कुमार मिश्र व मोहम्मद दानिश तथा बालिका वर्ग में प्रिया यादव, आकांक्षा यादव व छाया अग्रहरि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

ताइक्वांडो बालक वर्ग के 52 किलोग्राम, 44 किलोग्राम, 30 किलोग्राम व 27 किलोग्राम में क्रमश: शिव शर्मा, शिवम विश्वकर्मा, सहनवाज अंसारी व रवि विश्वकर्मा तथा बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम, 38 किलोग्राम तथा 35 किलोग्राम में क्रमश: नेहा, उमरा बानो व अलफिया बानों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कराटे बालिका वर्ग में सैल्वी पटेल, वालीबॉल व कबड्डी के बालक वर्ग में शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी विजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता रही। हाॅकी बालक वर्ग में स्टेडियम ट्रैनील टीम विजेता व रणवीर इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाॅकी बालिका वर्ग में स्टेडियम ट्रेनीज टीम, खो-खो बालक वर्ग में रणवीर इंटर कॉलेज की टीम, बालिका वर्ग में अयोध्या नगर भादर टीम विजेता रहीं। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल अग्रहरि ने करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता तथा उपविजेता टीम को खेल प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed