फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dgp up asks for report in man died in police custody in amethi

अमेठी में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का मामला : एसओ व चौकी इंचार्ज समेत चार पर हत्या का केस

Tue, 27 Aug 2019 01:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
dgp up asks for report in man died in police custody in amethi
विरोध में बैठे परिवार के लोग - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाने में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के मामले में सोमवार को परिवारीजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसओ व चौकी इंचार्ज को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह और पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा देने पर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


कई घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में शिवरतनगंज एसओ ज्ञानचंद्र शुक्ला, इन्हौंना चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रभात द्विवेदी और द्वारिका तिवारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे पन्हौना निवासी राम औतार पासी की रविवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी अमेठी ख्याति गर्ग ने शिवरतनगंज एसओ व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। अयोध्या रेंज के आईजी संजीव गुप्ता ने यहां पहुंचकर घटना की पड़ताल की थी।

मनवाधिकार आयोग ने भी लिया संज्ञान

dgp up asks for report in man died in police custody in amethi
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
अमेठी के शिवरतनगंज थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से युवक राम अवतार पासी की मौत के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने डीजीपी से 15 दिन में जांच पूरी कर इस प्रकरण की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

आयोग के चेयरमैन जस्टिस रफत आलम ने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आयोग का कहना है कि पुलिस की बुरी तरह पिटाई और टॉर्चर से युवक की मौत हो जाने का प्रकरण गंभीर है। यह सीधे तौर पर पीड़ित के मानवाधिकारों का हनन है। 

डीजीपी को खुद इस प्रकरण की जांच कराने के लिए कहा गया है। आयोग अब 15 दिन के बाद इस मामले में रिपोर्ट आने पर सुनवाई करेगा। मृतक के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि हिरासत में पिटाई की वजह से उनके बेटे की मौत हुई। चोरी के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया था। काफी देर तक परिवारीजनों को बेटे से मिलने तक नहीं दिया गया था। हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed