{"_id":"5d64dc658ebc3e0159662bab","slug":"dgp-up-asks-for-report-in-man-died-in-police-custody-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का मामला : एसओ व चौकी इंचार्ज समेत चार पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का मामला : एसओ व चौकी इंचार्ज समेत चार पर हत्या का केस
Tue, 27 Aug 2019 01:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
विरोध में बैठे परिवार के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाने में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के मामले में सोमवार को परिवारीजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसओ व चौकी इंचार्ज को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
ऐसा न करने पर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह और पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा देने पर लोगों को शांत कराया।
कई घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में शिवरतनगंज एसओ ज्ञानचंद्र शुक्ला, इन्हौंना चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रभात द्विवेदी और द्वारिका तिवारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे पन्हौना निवासी राम औतार पासी की रविवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी अमेठी ख्याति गर्ग ने शिवरतनगंज एसओ व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। अयोध्या रेंज के आईजी संजीव गुप्ता ने यहां पहुंचकर घटना की पड़ताल की थी।

मनवाधिकार आयोग ने भी लिया संज्ञान
ओपी सिंह, डीजीपी
- फोटो : ANI
अमेठी के शिवरतनगंज थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से युवक राम अवतार पासी की मौत के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने डीजीपी से 15 दिन में जांच पूरी कर इस प्रकरण की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
आयोग के चेयरमैन जस्टिस रफत आलम ने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आयोग का कहना है कि पुलिस की बुरी तरह पिटाई और टॉर्चर से युवक की मौत हो जाने का प्रकरण गंभीर है। यह सीधे तौर पर पीड़ित के मानवाधिकारों का हनन है।
डीजीपी को खुद इस प्रकरण की जांच कराने के लिए कहा गया है। आयोग अब 15 दिन के बाद इस मामले में रिपोर्ट आने पर सुनवाई करेगा। मृतक के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि हिरासत में पिटाई की वजह से उनके बेटे की मौत हुई। चोरी के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया था। काफी देर तक परिवारीजनों को बेटे से मिलने तक नहीं दिया गया था। हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।