फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dewan committed indecency when the demand of five thousand was not fulfilled

Amethi News: पांच हजार की डिमांड पूरी न होने पर दीवान ने की अभद्रता

Thu, 08 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dewan committed indecency when the demand of five thousand was not fulfilled
क्रासर
विज्ञापन

वायरल वीडियो में ग्रामीण ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भादर (अमेठी)। रामगंज कस्बा चौकी पर तैनात दीवान पर गंभीर आरोप लगा है। एक पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर वीडियो वायरल कर दर्द बयां किया है। इसमें दीवान पर 5 हजार रुपये की मांग करने व अभद्रता का आरोप लगाया गया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छीड़ा गांव निवासी राधेश्याम का आरोप है कि वह अपने कच्चे जर्जर घर का मलबा जेसीबी से हटवा रहा था। इसी बीच मंगलवार की शाम रामगंज चौकी पर कार्यरत दीवान उसके घर पहुंच गए। घर पर मौजूद जेसीबी मालिक केदारनाथ से अवैध खनन करने की बात कहते हुए पांच हजार रुपये की डिमांड की। जेसीबी मालिक के अवैध खनन नहीं करने सिर्फ मकान का मलबा हटाने की बात कहने पर दीवान अद्रभता करने लगे। दीवान की कार्यशैली से परेशान राधेश्याम ने पूरे मामले की शिकायत एसपी के साथ सीओ व एसएचओ से की। मॉडल थाना रामगंज एसएचओ पंकज द्विवेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान आया है। दीवान की कारगुजारी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
कराई जा रही जांच
पीड़ित को परेशान करना, अभद्रता करना व अवैध वसूली करने पूरी तरह गलत है। मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच एलआईयू और प्रभारी निरीक्षक रामगंज से कराई जा रही है। यदि जांच में सिपाही पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इलामारन जी-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed