फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees gathered in Kalikan Dham

Amethi News: कालिकन धाम में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 26 Aug 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Kalikan Dham
. कालिकन धाम मंदिर संग्रामपुर में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
संग्रामपुर। कालिकन धाम में दर्शन-पूजन के लिए सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह बारिश में भीगते हुए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी। मां के जयकारों से मंदिर परिसर दिनभर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर परिसर में लगे साप्ताहिक मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन



सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां कालिकन के दरबार में उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह के बाहर बैरिकेडिंग से ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शन कराए। चार-चार पुजारियों की टीम श्रद्धालुओं का चढ़ावा व प्रसाद मां को अर्पित करने में जुटी रहे। कालिका मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ, मां गायत्री और हनुमानजी के भी दर्शन किए।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में लोगों ने मनौती पूरी होने पर टिकरी चढ़ाने की परंपरा निभाई। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्रीमहाराज ने बताया कि बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय के साथ ही गैर जनपद से श्रद्धालु दर्शन-पूजन को आए। महिलाओं ने मनौती पूरी होने पर मां को टिकरी का भोग अर्पित किया। मंदिर के पास लगी दुकानों पर पूजन सामग्री, प्रसाद की जमकर खरीदारी हुई। धाम में लगे साप्ताहिक मेले में महिलाओं ने खिलौने और प्रसाधन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article