फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees bowed their heads in the court of Mother Goddess and asked for blessings.

Amethi News: भक्तों ने मां के दरबार में झुकाया शीश, मांगा आशीष

Sun, 06 Oct 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees bowed their heads in the court of Mother Goddess and asked for blessings.
गौरीगंज के भवनशाहपुर ​स्थित दुर्गन भवानी धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। -
अमेठी सिटी। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने मां के दरबार मेंं शीश झुकाया और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने घरों में भी मां चंद्रघंटा की आराधना की।
विज्ञापन


कुछ श्रद्धालुओं ने भंडारा भी किया। क्षेत्र के अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन धाम, देवीपाटन, माता मवई धाम, कालिकन धाम में देर शाम तक दर्शन-पूजन चलता रहा। देवी मंदिरों पर शाम करीब आठ बजे आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला थमा। नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती की।
विज्ञापन



उधर, नवरात्र में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में माता के पंडाल सजे हैं। पंडालों में मां के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। गौरीगंज के गौरीपुर, पूरे पासिन, सराय हदयशाह, पहाड़गंज सहित अन्य स्थानों पर पंडालों में सजी प्रतिमाओं के समक्ष सामूहिक आरती हुई। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंडालों में की गई आरती
इन्हौना (अमेठी)। क्षेत्र में शनिवार को नवरात्र की धूम मची रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में देवी मां के दर्शन किए। पंडालों में आरती हुई, जिसमें तमाम लोगों ने भाग लिया। आचार्य यज्ञ देव पाठक ने बताया कि देवी भागवत पुराण में मां का यह रूप बेहद सौम्य और शांत बताया गया है। माता का यह रूप सुख-समृद्धि प्रदान करता है। आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही सामाजिक प्रभाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed