{"_id":"6a4bfb69cf50d5e48f0df9d7","slug":"devotees-bowed-their-heads-in-reverence-at-the-goddesss-shrine-amethi-news-c-96-1-ame1002-169994-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में टेका माथा
Tue, 07 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दिनभर कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद परिसर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर परिसर में लगे मेले में दिनभर चहल-पहल रही। प्रसाद, पूजन सामग्री, फल, खिलौने और खानपान की दुकानों पर भीड़ जुटी। कई श्रद्धालुओं ने शरबत और प्रसाद बांटा। अमेठी के देवीपाटन मंदिर में भी पूरे दिन दर्शनार्थियों ने पूजन कर मनौती मांगी।
संग्रामपुर के कालिकन धाम में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने माता को चुनरी और नारियल अर्पित कर परिवार के कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर और गणेश देवतन मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मेला परिसर में पूजन सामग्री, प्रसाद और अन्य दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन
सिंहपुर के आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी धाम में भक्तों ने विधिविधान से माता की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।