फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   development

681 प्रसाधन व 165 पंचायत भवनों का हुआ लोकार्पण

Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
development
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। शासन की ओर से गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत जिले में निर्मित हो रहे 681 सामुदायिक प्रसाधन भवन व 165 पंचायत भवनों का मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ से ऑनलाइन लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण जिला व ब्लॉक स्तर पर दिखाया गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित मुख्यमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत जिले में 681 सामुदायिक प्रसाधन भवन व 165 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पिछले दिनों शुरू कराया गया था। शासन की ओर से प्रस्तावित सभी भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सभी 681 सामुदायिक प्रसाधन भवन व 165 पंचायत भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था जिला व ब्लॉक स्तर पर की गई थी। संबंधित बीडीओ को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान सभी ब्लॉकों पर ई-लोकार्पण का सजीव प्रसारण हुआ। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि जिले में 681 सामुदायिक प्रसाधन भवनों में से 217 का निर्माण पूरा हो चुका है तो 425 निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 165 पंचायत भवनों में से 55 पूर्ण हो चुके हैं तो 110 निर्माणाधीन हैं। कहा कि निर्माणाधीन भवनों का कार्य अंतिम चरण में है। बाजार शुकुल ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 12 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक प्रसाधन का तो दस ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का लोकार्पण हुआ। ब्लॉक सभागार में लाइव प्रसारण के दौरान बीडीओ राजीव गुप्ता, एडीओ पंचायत विजय यादव, मनोज मिश्र, राम मिलन यादव, सूरज पटेल, गुंजन गुप्ता, कामिनी गिरी, मनीष सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार कई प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed