{"_id":"6303cf8d954b28585d020332","slug":"deputy-cm-will-listen-to-the-problems-of-the-villagers-by-putting-a-chaupal-amethi-news-lko6448031117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे डिप्टी सीएम
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 24 अगस्त (कल) को अमेठी आएंगे। उनका सेंभुई गांव में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह साढ़े दस बजे के करीब हेलीकॉप्टर से गौरीगंज पहुंचेंगे। हेलीपैड से वे सीधे भाजपा कार्यालय पहुंच पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे के करीब गौरीगंज विकास खंड के सेंभुई में आयोजित चौपाल में शामिल होंगे। चौपाल के बाद अमृत सरोवर का शिलान्यास करेंगे। सेंभुई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, राशन वितरण की दुकान व गोशाला का निरीक्षण करेंगे।
यहां से निकलकर सोंगरा गांव में निर्माणाधीन ग्रामीण पेयजल परियोजना का मौका मुआयना करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब रोहसी खुर्द गांव निवासी बूथ अध्यक्ष राम कुमार पासी के घर जाएंगे। दो बजे के करीब कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साढ़े तीन बजे कोविड कमांड सेंटर व संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करेंगे। सवा चार बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। साढ़े चार बजे वे लखनऊ वापस लौट जाएंगे।