फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue will be tested with kit at Health and Wellness Center

Amethi News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किट से होगी डेंगू की जांच

Mon, 09 Oct 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dengue will be tested with kit at Health and Wellness Center
अमेठी। दिन में धूप के बीच पड़ रही गर्मी व रात में ठंड लोगों को बीमार कर रही है। गांव से शहर तक लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। गांव में लोगों को जांच व उपचार की सुविधा देने के लिए 100 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ग्रामीणों को अब तक उपचार के साथ जांच की सुविधा मिलेगी। किट से डेंगू समेत अन्य जांच होगी। जांच में संदिग्ध संक्रमित होने पर उसकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जांच व उपचार की सुविधा शुरू हो सके इसके लिए सीएमओ ने सीएचओ को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के बाद अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 100 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। वेलनेस सेंटरों पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा एक-एक एएनएम की तैनाती है। अब तक इन केंद्रों पर गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी, नवजात एवं शिशु संबंधी, बाल्यकाल एवं किशोरावस्था संबंधी, सामान्य संचारी रोग प्रबंधन, सामान्य बीमारी वाले मरीजों का इलाज, गैर संचारी रोगों की जांच, बचाव, रोकथाम एवं प्रबंधन का कार्य होता था। अब इन सेंटरों पर ही ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बुखार के उपचार के साथ किट की मदद से डेंगू व अन्य जांच की सुविधा मिलेगी। ऐसे में अब गांव के मरीजों को जांच व दवा के लिए सीएचसी या जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


गांव में मिलेगा उपचार
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गांव में मरीजों को उपचार मिल सके इसके लिए 100 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जांच व उपचार की सुविधा दी गई है। सीएचओ को पत्र जारी कर प्रतिदिन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों की जांच कर दवा देने को कहा गया है। किट की जांच में संदिग्ध डेंगू संक्रमित मिलने पर सूचना देते हुए जिला अस्पताल से एलाइजा जांच कराने का निर्देश दिया गया है। जांच व उपचार में मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए विभाग हर संभव कोशिश करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed