फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue patient admitted to medical college.

Amethi News: डेंगू पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Tue, 29 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient admitted to medical college.
तिलोई। जिले में डेंगू का पहला संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सोमवार को तेज बुखार और जुकाम से पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचा। लक्षणों को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल भर्ती कर जांच शुरू कर दी। मरीज की ओर से कराई गई निजी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आजम खान ने बताया कि बहादुरपुर के पूरे मेड़ई मजरे ओदारी निवासी 17 वर्षीय किशोर निजी पैथोलॉजी जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि के लिए अस्पताल में एलाइजा की जांच दोबारा कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरीज के उपचार के दौरान जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही सीएमओ को सूचना दी जाएगी, ताकि नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई और औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। मरीज के परिवार के सदस्यों को भी सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। एसीएमओ डॉ. प्रदीप तिवारी ने बताया कि संबंधित गांव में स्वास्थ्य विभाग व सफाईकर्मियों की टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। संबंधित सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed