फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue outbreak increases, eight more patients found

Amethi News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, आठ मरीज और मिले

Wed, 01 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increases, eight more patients found
जिला चिकित्सालय में लगी मरीजों की भीड़
अमेठी। डेंगू का प्रकोप जिले में एक बार फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू जैसे लक्षण वाले दस और मरीज मिले हैं। इनका सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही डेंगू से बचाव को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले में आठ डेंगू के मरीज मिले हैं। गौरीगंज के सात व भेटुआ में एक डेंगू का मरीज मिला है। वहीं, डेंगू जैसे लक्षण वाले दस और मरीज मिले हैं। जिनका सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि अब तक जिले में डेंगू के 204 कंफर्म व 254 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


बुखार का भी वार कर रहा परेशान
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 819 लोगों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकों की जांच में 285 बुखार के मरीज मिले। ओपीडी में सर्दी के 79, खांसी 68, जुकाम 55, लूज मोशन 57, पेटदर्द 44 व शरीर में पानी की कमी के 11 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मौसम की वजह से बुखार के मरीजों में कमी नहीं आ रही है। सावधानी बरतने पर ही रोग से बचा जा सकता है। सुबह शाम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेंगू एक नजर में
डेंगू एक मच्छर से होने वाला वायरल इन्फेक्शन है। इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है, क्योंकि डेंगू होने पर मरीज तेज बुखार के साथ सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द से जूझता है। डेंगू में त्वचा पर चकत्ते भी निकल आते हैं।

डेंगू के लक्षण

- मसल्स और ज्वॉइंट्स में पेन

- सिर दर्द
- बुखार
- आंखों में दर्द

- चक्कर आना
- उल्टी जैसा महसूस होना


डेंगू से बचने के उपाय

- घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें।
- गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें।
- साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।

- पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
- मच्छरदानी का उपयोग करें।


डेंगू होने पर क्या करें

- डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड्स लें।

- हल्का और सादा खाना खाएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं न लें।
- पेड़ पौधों के पास जाएं या घर के बाहर निकलें तो शरीर को ढक कर जूते मोजे पहन कर निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed