{"_id":"636d4a4be90dde067e55232f","slug":"dengue-on-peak-admin-now-realese-fogging-roster-amethi-news-lko656557051","type":"story","status":"publish","title_hn":"सताने लगा डेंगू तो बनाने लगे फॉगिंग का रोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सताने लगा डेंगू तो बनाने लगे फॉगिंग का रोस्टर
विज्ञापन
गौरीगंज : नगर पालिका के विशुनदासपुर वार्ड में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव करता कर्मी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। इन दिनों ज्यादातर लोग मौसमी बुखार के अलावा डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या देखते हुए देर से ही सही नगर पालिका ने भी डेंगू को मात देने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक रोस्टर बनाकर सभी वार्डों में तय समय फॉगिंग कराई जा रही है।
जिले में नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत मुसाफिरखाना, अमेठी संचालित है। गौरीगंज व जायस में 25-25 वार्ड, जबकि अमेठी में 12 व मुसाफिरखाना में 10 वार्ड शामिल हैं। इन वार्ड के निवासियों को संक्रामक व गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए विशेष साफ-सफाई, फागिंग व एंटीलार्वा दवा छिड़काव का निर्देश है। लेकिन यह नियम एक दो निकायों तक ही सीमित रह गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार फॉगिंग में प्रयोग किया जाने वाला एंटी कीटाणु नाशक दवा 105 लीटर व एंटी लार्वा दवा 80 लीटर मौजूद है। प्रत्येक दिन तीन से चार लीटर एंटी कीटाणु नाशक दवा 40 लीटर डीजल में मिलाकर फागिंग कराई जा रही है। जबकि एक लीटर एंटीलार्वा दवा में 20 लीटर पानी मिलाकर छिड़का जा रहा है।
विज्ञापन
गौरीगंज नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक प्रतिदिन पांच वार्डों में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जा रही है। दोनों दवाओं का एक दिन में अलग-अलग वार्डों में प्रयोग किया जा रहा है।
ईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि एंटीलार्वा दवा छिड़काव के दौरान कर्मियों द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए कपड़े से तन को ढककर रखें। ज्यादा समय से जमे पानी की सफाई करें। सभी लोग डेंगू के प्रति गंभीर होकर स्वयं जागरूक बनें।