फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dence fog

बर्फीली हवाओं के बीच शुरू हुई शीत लहर

Fri, 11 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
dence fog
अमेठी। पिछले तीन दिनों से पड़ रहे कोहरे व धुंध के बीच शुक्रवार को शुरू हुई बर्फीली हवाओं ने हर किसी को ठंड का एहसास करा दिया। बृहस्पतिवार शाम से छाए कोहरे की धुंध शुक्रवार पूरे दिन आसमान में छाई रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरा दिन सूर्यदेव का दर्शन नहीं होने से जहां तकरीब सभी दफ्तरों में छुट्टी जैसा माहौल नजर आया वहीं आवश्यक काम से निकले लोग अलाव खोजते नजर आए।
विज्ञापन

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में पिछले तीन दिनों से शुरू कोहरे व धुंध के बीच शुक्रवार को मौसम अचानक ठंड हो गया। सुबह से चल रही बर्फीली हवा ने हर किसी को हिला दिया। हवाओं के बीच गिर रही कोहरे की बूंदे हल्की बारिश का अहसास कराती रहीं। तो शुक्रवार को पूरे दिन सूर्य देव का दर्शन नहीं होने तथा कोहरे व दिन भर आसमान में छाई धुंध व ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय व कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलाव खोजते रहे। घने कोहरे के चलते सड़क यातायात भी बाधित हुआ। राजकीय बसें हों या फिर प्राइवेट सवारी तथा निजी वाहन सब अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रहे थे। कोहरे ने हर किसी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है।
यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। बताते चलें कि पिछले दो दिन कोहरा तो पड़ा लेकिन सुबह के आठ बजते-बजते धूप निकलने से लोगों को ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। शुक्रवार पूरा दिन जहां धूप नहीं निकली वहीं चल रहीं हवाएं लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही थीं।

शुक्रवार को पड़ने वाली ठंड ने जिला प्रशासन की ओर से हफ्तों पूर्व से किए जा रहे बड़े-बड़े उन दावों की पोल खोल दी जिनमें सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed