{"_id":"64fb6761f2c0503ccd050fcd","slug":"demonstration-of-cleaning-workers-against-online-attendance-amethi-news-c-96-1-ame1003-4780-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
Fri, 08 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ श्रीकांत यादव को सौंपा। जिलाध्यक्ष राम अजोर प्रजापति की अध्यक्षता व जिला महामंत्री सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। धरने में कर्मचारी नेताओं ने कहाकि यदि जल्द ही ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश निरस्त नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। कहाकि ग्रामीण सफाई कर्मचारी फील्ड का कर्मचारी है।
कहाकि पंचायत भवन खुलने का समय दस बजे का है। जबकि सफाई कर्मचारियों की डयूटी का समय ग्रीष्मकाल में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक तथा शीतकाल में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक है। ऑनलाइन उपस्थित होना असंभव है। जिलाध्यक्ष ने कहाकि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की उक्त समस्या को देखते हुए आॅनलाइन उपस्थित से मुक्त रखे जाने की मांग की है। इस मौके पर रामतीर्थ मौर्य, रवि कुमार, संजय सिंह, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, कामता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रज्जू, श्रीराम प्रजापति, मनोरम यादव, राम शंकर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।