फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand raised to include pension in the Eighth Pay Commission

Amethi News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन को भी शामिल करने की उठाई मांग

Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to include pension in the Eighth Pay Commission
पेंशनर्स एसोसिएशन के अ​धिवेशन को संबो​धित करते वक्ता। - फोटो : सुकृति शॉप पर सामान देखतीं संदीक्षा सदस्य।
अमेठी सिटी। पेंशन पुनरीक्षण आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए। जिले से लेकर प्रदेश तक इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ये बातें जिला मुख्यालय गौरीगंज के हनुमान तिराहा पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवपं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित वार्षिक अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने कहीं। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुल्तानपुर जिला संगठन के मंत्री विनय कुमार सिंह और संरक्षक अशोक कुमार की देखरेख में अधिवेशन व जिला, तहसील कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी में ददन सिंह अध्यक्ष, विद्या शंकर द्विवेदी मंत्री, राजेंद्र कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जीवन प्रकाश सिंह संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं तहसील अमेठी के अशोक कुमार शुक्ल, गौरीगंज के शिव कुमार शुक्ल, मुसाफिरखाना के राम अछैबर सिंह और तिलोई के राम प्रताप मौर्य निर्विरोध जिला उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा संयुक्त मंत्री नंदलाल मिश्र, रामकृष्ण द्विवेदी संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष उमानाथ तिवारी, सहकोषाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, प्रचार मंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता, सह प्रचार मंत्री देवी प्रसाद दुबे और कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश नारायण मिश्र को बनाया गया। मनोनीत जिलाध्यक्ष ने 15 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में अधिक से अधिक सदस्यों से शामिल होने की अपील की। इस दौरान रमाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed