फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Deceit is the cause of man's suffering

Amethi News: छल-कपट ही मनुष्य के दुख का कारण

Sat, 08 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deceit is the cause of man's suffering
शाहगढ़ (अमेठी)। सच्चे मन और भक्ति भाव से प्रभु की कृपा प्राप्त की जा सकती है। छल-कपट ही मानव के कष्ट सहन करने का मुख्य कारण है। लोगों को छल-कपट से दूर रहना चाहिए। मनुष्य को प्रभु की शरण में रहते हुए धर्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। ये बातें शुक्रवार को चिलबिली गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन प्रवाचक जानकीदास महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने राम जन्म के प्रसंग की कथा विस्तार से सुनाई। भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... की स्तुति के साथ शुरुआत की तो माहौल भक्तिमय हो गया। कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां गुरु वशिष्ठ, श्रंगी श्रषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते हैं। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं, जिसके बाद राजा दशरथ तीनों रानियों कौशल्या, कैकेई और सुमित्रा को खीर देते हैं। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि राजा दशरथ की तरह जब बनेंगे, तभी राम जैसे पुत्र जन्म लेंगे। उन्होंने कहा कि अपने को संस्कारी बनाना होगा और पुत्रों को भगवान राम की कथा से प्रेरणा देनी होगी, तभी देश में संस्कारों को बचाया जा सकता है। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र सदियों तक चलता रहेगा। इस मौके पर आयोजक रंजीत शुक्ला, रोहित मिश्रा, राहुल मिश्र, संतोष सिंह, राम कुमार मिश्र, नंद किशोर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed