फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Death of pregnant woman, allegation of negligence in treatment

Amethi News: गर्भवती की मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप

Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman, allegation of negligence in treatment
अमेठी सिटी। जायस के एक निजी अस्पताल से इलाज के बाद रायबरेली रेफर हुई गर्भवती महिला की वहां मौत हो गई। उसके पति ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला रायबरेली जनपद की निवासी थी। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई है।
विज्ञापन




रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के काजीपुर तेलियानी गांव निवासी जावेद का आरोप है कि उसकी पत्नी आफरीन (22) चार माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को आफरीन की तबीयत खराब होने पर उसे जायस स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार किया। लेकिन उपचार में लापरवाही बरतते हुए देर रात रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां आफरीन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




जावेद का आरोप है कि निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती है। उसके बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed