फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Death of an old man guarding the farm, suspicion of murder

Amethi News: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Death of an old man guarding the farm, suspicion of murder
कल्पनाथ (फाइल फोटो)
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना इलाके में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। वन विभाग की टीम ने भी इस मामले में जांच की है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कल्पनाथ रविवार की रात खेत की रखवाली गए थे। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजते हुए करीब 11 बजे खेत पहुंचे। जहां कल्पनाथ का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उनके सिर और शरीर पर चोट के कई निशान थे। इससे माना जा रहा है कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। परिवार के लोग भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या से संबंधित तहरीर नहीं दी थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सीओ अतुल सिंह, एसएचओ विवेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। सीओ का कहना है कि मामला संदिग्ध है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। चोट के निशान मिलने के कारण पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंकाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम ने भी जांच की है। हालांकि वन विभाग को जंगली जानवर के हमले जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच की गई थी। जांच में किसी जंगली जानवर के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed