फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   death

दो दिन में कोरोना संक्रमित पांच की मौत

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
death
अमेठी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 106 पहुंच गया है। दूसरी तरफ दो दिन में 282 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। पीड़ित लगातार जान गवां रहे हैं। अमेठी के सरवनपुर निवासी रामसुख (80) की नौ मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान 17 मई की देर रात उनकी मौत हो गई। मुसाफिरखाना का पूरब बेसारा निवासी लाल बहादुर (70) की रिपोर्ट सात मई को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 14 मई को उनकी मौत हो गई। जगदीशपुर के हुसैनगंज निवासी फातिमा बेगम (62) की छह मई को, जगदीशपुर के ही सराय आलम निवासर उदयराज (60) की 13 मई को तो मुंशीगंज के एचएएल निवासी सुधाकर राव (51) की रिपोर्ट 27 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। सभी को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 106 पहुंच गया है। दूसरी तरफ जिले के विभिन्न इलाकों से जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की शुक्रवार व शनिवार को मिली रिपोर्ट में 282 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed