फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Deadbody of man founf in front of girl friend's house

प्रेमिका के घर के सामने मिला प्रेमी का शव

Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deadbody of man founf in front of girl friend's house
05 : जगदीशपुर : विजय कुमार (फाइल फोटो)। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के थौरी गांव में शनिवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी प्रेमिका के घर के सामने पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे प्रेमी के परिवार वाले मामले को ऑनर किलिंग बताते हुए प्रेमिका व उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृत युवक की पत्नी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के थौरी गांव का रहने वाला विजय कुमार शर्मा (30) शनिवार शाम घरवालों को बताए बिना बाहर निकला था। रात करीब दो बजे पुलिस ने विजय कुमार के पिता गया प्रसाद के मोबाइल पर फोन कर विजय कुमार का शव गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने पड़ा होने की बात कही। गया प्रसाद के अनुसार पुलिस की सूचना पर वह व्यक्ति के घर के सामने पहुंचे तो उनके बेटे का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। गया प्रसाद ने बताया कि विजय के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिवार वालों का आरोप है कि विजय और व्यक्ति की पुत्री मंजू में लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों की अक्सर मुलाकात भी होती थी। विजय के पिता ने बताया कि इसी से नाराज युवती के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। गया प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विवाहित हैं प्रेमी-प्रमिका
लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में होने के बावजूद जाति अलग होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो सका। विजय की शादी मुसाफिरखाना के पिंडारा निवासी माधुरी तो युवती की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विजय की सात साल की एक पुत्री और युवती का आठ साल की एक पुत्र है। ग्रामीणों के अनुसार विवाहित होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारीजनों को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने दी हत्या की तहरीर
पति विजय का शव मिलने के बाद पत्नी माधुरी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। माधुरी का कहना है कि उसके पति की हत्या युवती के पिता ने की है। माधुरी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। यहां यह जानना जरूरी होगा कि युवती के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है।

युवतीू की सूचना पर गई थी पुलिस
एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक विजय युवती व उसके परिवार वालों को तंग कर रहा था। शनिवार रात भी वह युवती के घर के सामने गया था। युवती ने उसे जाने को कहा तो उसने अपने कपड़े उतारकर जहरीला पदार्थ पी लिया। युवती की सूचना पर जब तक डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी। बावजूद इसके माधुरी की तहरीर में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। यदि मंजू के परिवार वाले दोषी होंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

06 : जगदीशपुर : युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन । -संवाद

06 : जगदीशपुर : युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन । -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed