{"_id":"666cbaea0c433cdfa308ff24","slug":"dead-body-of-youth-found-inside-the-house-police-engaged-in-investigation-amethi-news-c-96-1-ame1002-120435-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर के अंदर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर के अंदर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 15 Jun 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देररात घर में अकेले रह रहे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव पूरे बल्दू का पुरवा मजरे अमये माफी स्वामी प्रसाद कोरी (45) राजमिस्त्री था। 21 मई को स्वामी प्रसाद की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। घर में अकेला ही था। बृहस्पतिवार को स्वामी प्रसाद के छोटे भाई राम सजीवन की पत्नी उनके घर की ओर गई तो दरवाजा खुला था, अंदर से दुर्गंध उठ रही थी। चारपाई पर स्वामी प्रसाद मृत पड़ा था।
परिवारी जनों ने मामले की जानकारी स्वामी प्रसाद के भाई राम सजीवन को दी। घटना की जानकारी होने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार से स्वामी प्रसाद दिखाई नहीं पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि मृतक घर में अकेला रह रहा था। पत्नी 21 मई को बच्चों के साथ मायके चली गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
परिवार का भरण पोषण कैसे होगा
मृतक स्वामी प्रसाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और सभी अलग-अलग रहते है। मृतक राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पत्नी रानी, तीन बेटी और एक बेटे को लेकर 21 मई को मायके गई थी। उसे एवं बच्चों को क्या पता था कि जब वह लौटेंगे तो यह सब देखने को मिलेगा। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।