{"_id":"670444df4a4246d9190048c4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-127125-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 08 Oct 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के पूरे गुलजार मजरे बसंतपुर गांव निवासी पतिराम (40) दिल्ली में परिवार सहित रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पांच माह पूर्व मां जानकी देवी की तबीयत खराब होने पर उपचार करवाने आया था। पत्नी व बच्चे दिल्ली में हैं। रविवार की रात संदिग्ध हालात में पतिराम घर के कमरे में बिजली के केबल के सहारे फंदे से लटका मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब जवाब नहीं मिला तो मां कमरे के पास पहुंची और पतिराम को फंदे से लटका देख बिलख पड़ी।
सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पतिराम को फंदे से उतरवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मां का अकेला सहारा था पतिराम
मृतक की मां जानकी ने रोते हुए बताया कि उसको फालिज अटैक हुआ तो बेटा आया था, लेकिन बहू नहीं आई। मेरे बुढ़ापे का सहारा छिन गया। यह बताते हुए वह दहाड़ मार कर रोने लगी और बेहोश हो गईं। पतिराम की मौत की सूचना पर पत्नी संगीता, बेटी रिंकी, पलक व पुत्र शनि, स्वयं, कार्तिक के साथ दिल्ली से घर के लिए रवाना हुई हैं। पत्नी के पहुंचने का इंतजार रिश्तेदार व अन्य परिजन कर रहे हैं।