{"_id":"6663897f4eb9ffd4250c9b84","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-120048-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 08 Jun 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पारा गांव में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। कहा जा रहा है कि मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व एक बच्चे को लेकर लापता हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जान गंवाई है।
मृतक की मां का कहना है कि बहू के चले जाने की वजह से बेटे ने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इन आरोपों को लेकर मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी अरुण यादव (25) वर्ष बृहस्पतिवार की रात कमरे में पांच वर्षीय पुत्र अनमोल व तीन वर्षीय बेटी सान्वी के साथ लेटा था। शुक्रवार सुबह अरुण यादव कमरे के दरवाजे पर लगी ग्रील में साड़ी के सहारे संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। बेटे को फंदे पर लटकता देख कर उसकी बुजुर्ग मां श्याम कली के होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि अरुण कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर में दो छोटे बच्चे और मृतक की बूढ़ी मां है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक कलह बताई जा रही है। बताया कि मृतक की पत्नी एक बच्चे को लेकर किसी के साथ चली गई। उसके बाद युवक ने ऐसा कदम उठा लिया। यदि परिजन कोई तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
युवक की मां ने बहू पर लगाए आरोप
मृतक की मां श्यामकली ने बताया कि उसकी बहू एक दिन पहले किसी अन्य पुरुष के साथ चली गई है। बहू साथ में छह माह का बेटा भी लेकर गई। बताया कि बहू दो बार घर से जा चुकी है। किसी तरह गांव वालों ने समझा बुझा कर बुलवाया था। बुधवार को बिना बताए कहीं चली गई। जिससे परेशान होकर बेटे ने अपनी जीवन लीला का समाप्त कर ली। श्यामकली के आरोप की चर्चा ग्रामीणों के बीच भी हो रही थी। हालांकि आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।