फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of old man reached village, family members expressed displeasure

Amethi News: गांव पहुंचा बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई नाराजगी

Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man reached village, family members expressed displeasure
इन्हौना(अमेठी)। मियागंज गांव में बीते सप्ताह मारपीट में घायल बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को लखनऊ से पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। बाद में अफसरों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मियांगंज मजरे अहमदाबाद पिपरी निवासी शिव प्रसाद यादव (65) का 21 अक्तूबर को गांव के ही युवक से मामूली विवाद हो गया था। विवाद के बाद पहुंचे लोगों ने शिव प्रसाद व उनके परिजनों को लाठी-डंडे से पिटाई की। कुल्हाड़ी से भी वार कर दिया। घायल शिव प्रसाद को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेजा गया था। बृहस्पतिवार की बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। नाराज परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात कहकर शव को घर के सामने रख अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। परिजनों का आक्रोश देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हौना, शिवरतनगंज,मोहनगंज,फुरसतगंज एवं जायस थाने की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाने की कोशिश शुरू की। परिजन दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाने, आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग करने लगे।

सीओ डॉ अजय सिंह ने परिजनों को धारा बढ़ने के साथ गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने की बात कहते हुए शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति करने की भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। आश्वासन पर शांत परिजनोें ने देर शाम गांव के बाहर बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया।
एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि दर्ज केस में धारा की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संभावित स्थानों पर टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed