फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of missing boy found in pit filled with water

Amethi News: पानी से भरे गड्ढे में मिला लापता बालक का शव

Fri, 07 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing boy found in pit filled with water
अर्जुन फाइल फोटो
भादर (अमेठी)। घर से खेलने की बात कहते हुए बुधवार को निकले बालक का शव बृहस्पतिवार को गांव स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में निर्माणाधीन सोख्ता के गड्ढे के पानी में डूबा मिला। बालक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।पीपरपुर थाना क्षेत्र के पूरे बसावन तिवारी मजरे मई गांव निवासी शिवपाल का पुत्र अर्जुन (12) बुधवार की शाम घर से खेलने निकला था। काफी देर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता नहीं चला। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह पूरे बसावन तिवारी प्राथमिक स्कूल पहुंचे शिक्षक ने निर्माणाधीन शौचालय के सोख्ता के गड्ढे में भरे पानी में बालक का शव उतराता दिखा। शिक्षक ने मामले की सूचना बीएसए और पुलिस को दी। बीएसए संजय तिवारी व सीओ लल्लन सिंह व एसओ संदीप राय ने प्रकरण की जांच करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अर्जुन का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अर्जुन के हत्या करने की बात कह रहे हैं, फिलहाल अभी तहरीर नहीं दी गई है। एसओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। परिजन कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



गड्ढे में इतना पानी नहीं कि हो जाए मौत
ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सोख्ते के गड्ढे में इतना पानी नहीं है कि 12 साल का बालक डूब जाए। शव की स्थिति देख लोग सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं कि हत्या कर शव को फेंका गया है। फिलहाल गड्ढे के पास बाउंड्रीवाल होने से पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि कहीं बाउंड्रीवाल से कूदते समय तो बालक गड्ढे में गिर कर डूब गया हो। फिलहाल सही कारण क्या है यह तो जांच व पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परदेस में नौकरी करता है पिता
अर्जुन के पिता शिवपाल पश्चिम बंगाल में नौकरी के साथ ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ा भाई आशीष व रवि घर पर रहते हैं। अर्जुन के गायब होने के बाद सभी तलाश कर रहे थे। मां कर्मा देवी रोते हुए बोली कि बेटे की हत्या कर दी गई है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन किसने उसके बेटे को मार दिया। पता होता कि अर्जुन नहीं लौटेगा तो खेलने नहीं जाने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed