फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of lady Dagora found hanging in Amethi

फंदे से लटका मिला दरोगा का शव: फोन पर बात करते हुए कमरे में गईं रश्मि यादव, दरवाजा खुलने पर सन्न रह गए साथी

Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
सार

एक महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा का तबादला गुरुवार को जनपद मुख्यालय के लिए हो गया था।

विज्ञापन
Dead body of lady Dagora found hanging in Amethi
रश्मि यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी के थाना मोहनगंज में तैनात एक महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। महिला दरोगा को आनन-फानन  सीएचसी तिलोई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज निवासी रश्मि यादव लगभग दो साल तक थाना मोहनगंज की महिला चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहीं।

विज्ञापन


महिला दरोगा रश्मि यादव दो बजकर बीस मिनट पर थाने से मोबाइल फोन पर बात करते हुए अपने कमरे की ओर निकल पड़ीं। थाना मोहनगंज के चौकीदार व पुलिसकर्मियों द्वारा महिला दरोगा को साढ़े तीन बजे जब बुलाया गया तो कमरे का दरवाजा नही खुला। फोन की घंटी भी बजती रही पर फोन नहीं उठा। महिला दरोगा का कमरा अंदर से बंद होने की बात सुनते ही प्रभारी निरीक्षक व अन्य स्टाप के लोगों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान  महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से दुपट्टा के सहारे लटकता पाया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला दरोगा का शव जब फांसी के फंदे से उतारा गया तो वह वर्दी में थीं। कमर में पिस्टल लगी हुई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा महिला दरोगा रश्मि यादव को सीएचसी तिलोई ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉ. नंद कुमार ब्रजवासी ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला दरोगा का तबादला गुरुवार को जनपद मुख्यालय के लिए हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed