{"_id":"5ef77f4d8ebc3e433121e129","slug":"dead-body-of-insurance-agent-found-in-a-drain-amethi-news-lko5280486115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पड़ा मिला एलआईसी अभिकर्ता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पड़ा मिला एलआईसी अभिकर्ता का शव
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। बीमा की किश्त लेने के लिए शुक्रवार शाम घर से निकले एलआईसी अभिकर्ता का शव शनिवार सुबह नाले में पड़े एक बंद बोरे के अंदर मिला। अभिकर्ता के गले पर धारदार हथियार के कई निशान व उसकी बाइक और हेलमेट तीन किलोमीटर दूर मिलने से परिवारीजन अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर अफसरों के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए तो पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेेज दिया।
ग्राम चोटीपारा थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर निवासी बृजभान सिंह (56) की पत्नी विमला सिंह अरसा पूर्व से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्थिन में एएनएम के पद पर तैनात हैं। नौकरी के चलते वे अपने पति व बच्चों के साथ पीएचसी से थोड़ी दूरी पर किराए के मकान में रहती हैं। विमला के पति बृजभान एलआईसी में अभिकर्ता थे।
शुक्रवार शाम किसी काम से सीएचसी सत्थिन गए बृजभान शाम करीब पांच बजे घर लौटे। उन्होंने विमला से यह कहते हुए चाय बनाने को कहा कि वे सत्थिन के ही एक व्यक्ति से बीमे की किश्त लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बृजभान के काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवारीजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो उनकी बाइक व हेलमेट सत्थिन से तीन किलोमीटर दूर छज्जू मोहद्दीनपुर के पास मिला। बाइक व हेलमेट मिलने के बाद बृजभान के सबसे छोटे पुत्र सचिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ संतोष सिंह मामले की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उनकी तलाश में जुट गए। हालांकि रात में बृजभान का कहीं पता नहीं चला।
शनिवार सुबह कुछ लोगों से सत्थिन शरीफ नाले में एक संदिग्ध बोरा पड़ा मिलने की सूचना पर लोग पहुंचे और बोरे को खोला तो प्लास्टिक में पैक किया गया बृजभान का शव मिला। उनके गले व शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार के घाव मिले। इसकी सूचना मिलते ही सीओ मुसाफिरखाना संतोष सिंह, एसओ संतोष सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और नमूने एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
एसओ ने बताया कि अभी परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बावजूद इसके मामले में कुछ लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बृजभान के परिवार में पत्नी विमला के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री ममता, पुत्र बृजेंद्र सिंह उर्फ प्रिंसू (सीएसी भादर में डब्ल्यूएचओ का मॉनीटर), प्रीती विवाहित हैं तो नेवी में सेवारत सबसे छोटा पुत्र सचिन अभी अविवाहित है। परिवार के मुखिया के साथ हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार का हाल बेहाल है। कस्बे में भी लोग घटना को लेकर खासे दुखी हैं और दिन भर बृजभान के यहां रहकर परिवारीजनों को संभालने की कोशिश में जुटे रहे।