फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a youth found on railway track, murder alleged

Amethi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track, murder alleged
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ–सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर बड़ागांव के पास बुधवार सुबह मोहब्बतपुर गांव निवासी अल्ताब (28) का शव मिला। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के चलते करीब दो घंटे तक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


बड़े भाई कलाम के अनुसार, अल्ताब अहमदाबाद में रहकर काम करते थे और एक माह पहले ही घर लौटे थे। उनकी शादी बाजारशुकुल के मिर्जापुर निवासी इसहाक की पुत्री तहसीन बानो से हुई थी, जिनसे तीन बेटियां हैं। कलाम का आरोप है कि अल्ताब की पत्नी की आदतें ठीक नहीं थीं। इसकी शिकायत थाने के साथ 27 जुलाई को एसपी से भी की थी। आरोप है कि शिकायत की जानकारी होने पर पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर अल्ताब को ससुराल बुलाकर पिटाई की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में विदाई का दावा न्यायालय में दाखिल किया गया। इन घटनाओं के बाद अल्ताब मानसिक दबाव में थे और परिवार से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से उनके घर में अक्सर ताला लगा रहता था। मंगलवार को वह घर आए थे या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों को नहीं है। बुधवार सुबह गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला। पैंट की जेब से मिले पर्स और आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। जगदीशपुर थाना प्रभारी विधान चंद यादव ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मौखिक आरोपों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई तथ्य सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दो घंटे बाधित रहा अप ट्रैक
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विकास पासवान ने बताया कि बुधवार सुबह 4.48 बजे एनएमजी पार्सल दिल्ली कैंट अप ट्रेन के लोको पायलट अजय कुमार वर्मा ने हादसे की सूचना दी। गेटमैन वीरेंद्र के अनुसार, 4.34 बजे पार्सल ट्रेन के लिए गेट बंद किया गया था। इसके बाद 6.01 बजे हावड़ा–हरिद्वार ट्रेन गेट पर खड़ी हुई, जिसे 6.11 बजे पार कराया गया। अप दिशा में 6.35 बजे एमपीएसएस मालगाड़ी आई, जो दस मिनट बाद रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed