{"_id":"67c899d22b57e8e06309d6bc","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-garden-amethi-news-c-96-1-ame1008-135978-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Thu, 06 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
शिवम सिंह (फाइल फोटो)।
सिंहपुर (अमेठी)। मवेशियों के लिए चारा लाने गया युवक मंगलवार देर शाम बाग में फंदे से लटकता मिला। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खेरवा मजरे सकतपुर गांव निवासी शिवम सिंह (27) मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने खेत से मवेशियों के लिए हरा चारा लाने गए थे। देर शाम तक जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
लोग जब गांव स्थित बाग की ओर गए तो एक पेड़ की डाल पर रस्सी के फंदे के से शिवम का शव लटका मिला। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक शिवरतनगंज सच्चिदानंद राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद शिवम के पिता सुरेश सिंह और पत्नी पूर्णिमा सिंह व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तीन वर्ष पूर्व ही शिवम का विवाह हुआ था, उनके कोई संतान नहीं है। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर पर थे।