{"_id":"673f9820f89cf163740d8f06","slug":"daughters-will-become-players-with-studies-amethi-news-c-96-1-ame1002-129886-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पढ़ाई के साथ खिलाड़ी बनेंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पढ़ाई के साथ खिलाड़ी बनेंगी बेटियां
Fri, 22 Nov 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। एक केजीबीवी, एक खेल योजना यहां पढ़ने वाली बेटियों के लिए अच्छी शुरुआत है। इनको पढ़ाई के साथ खेलों में भी पारंगत किया जाएगा। शासन से आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को खेलने का भी मौका मिलेगा। शासन ने आदेश जारी किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में एक विद्यालय एक खेल लागू किया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग प्रत्येक स्कूल से शासन द्वारा दिए गए प्रावधान के मुताबिक छात्राओं के मन मुताबिक खेलों के लिए फेहरिस्त बनाई जाएगी। जिस खेल के लिए ज्यादा छात्राएं तैयार होंगी, उस स्कूल में उसी खेल को लागू किया जाएगा।
यदि कहीं खेल मैदान नहीं है तो नजदीकी सार्वजनिक मैदान या स्टेडियम का भी उपयोग किया जा सकेगा। खास बात यह है कि केजीबीवी में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं सीधे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को खेल सुविधा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को खेलों से जोड़ने के लिए एक केजीबीवी-एक खेल योजना की शुरुआत की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन को शासन से दिशा-निर्देश मिले हैं। नियमानुसार छात्राओं की रुचि के अनुसार खेल का चयन करते हुए उन्हें पढ़ाई संग खेल में भी निपुण बनाया जाएगा
विज्ञापन
इन खेलों में मिलेगा मौका
विभागीय जिम्मेदारों के मुताबिक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को 100 व 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी व ऊंची कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो व जूडो खेलने का मौका मिलेगा। चयनित खेलों को संबंधित स्कूलों में लागू किया जाएगा।
बनेगी खेल समिति
योजना के संचालन के लिए हर स्कूल में एक खेल समिति का गठन किया जाएगा। वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका के साथ खेलों में रुचि रखने वाली दो अन्य शिक्षिका और दो खिलाड़ी छात्राओं को समिति में शामिल किया जाएगा। खेलों का आयोजन इसी समिति के माध्यम से होगा।
समय-समय पर होगी स्वास्थ्य जांच
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं समय-समय पर पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उन्हें उत्तम पोषण आहार आदि से संबंधित जानकारी देने के साथ अच्छी सेहत के लिए सावधानियां के बारे में बताया जाएगा। यही नहीं समय-समय पर नजदीकी अस्पताल से समन्वय स्थापित कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। प्रत्येक छात्रा की ऊंचाई, वजन और ब्लड ग्रुप आदि का विवरण भी रखा जाएगा।