Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Daughters touched the sky, Vaishali and Jyoti stood first.

Amethi News: बेटियों ने छुआ आसमान, वैशाली और ज्योति रहीं अव्वल

Tue, 14 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Daughters touched the sky, Vaishali and Jyoti stood first.
स्कूल में ​शिक्षक संग खुशी मनाते बच्चे
अमेठी सिटी। सीबीएसई ( केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ) का 10वीं और 12वीं का जारी परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी। जिले में 10वीं के परीक्षा परिणा में जगदीशपुर के इंडोरामा पब्लिक स्कूल की वैशाली सिंह ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए तो वहीं, 12वीं में गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय की ज्याति मौर्या ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। सोमवार को सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जैसे ही परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो विद्यालयों में छात्र व अभिभावक पहुंचने लगे। परीक्षाफल देखने के बाद छात्रों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली तो अभिभावक व शिक्षक एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय, बीएचईएल, जगदीशपुर में 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.48 प्रतिशत रहा। यहां पर 64 छात्रों ने परीक्षा दी, 63 सफल हुए एक छात्र का कंपार्टमेंट रहा। कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। गौरीगंज के एसजेएस पब्लिक स्कूल का 10 वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, वहीं 12वीं का परिणाम 95 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इंडोरामा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का भी जलवा दिखा। एमिटी इंटरनेशनल के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल के साथ परिवार का नाम रोशन किया। डीएवी एचएएल पब्लिक स्कूल कोरवा की प्रधानाचार्य लता सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। पहली बार हाईस्कूल परीक्षा में शामिल में हुए संस्कार स्कूल के अमितेश कृष्णा ने 96.6 अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेधावियों को खिलाई मिठाई
- परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेधावियों को शिक्षकों व परिजनों ने मिठाई खिलाई। परिणाम को लेकर छात्रों के चेहरों पर उत्सुकता का माहौल दिखा। शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।


करते रहे माथा पच्ची
- दरअसल, एक-एक छात्र का रिजल्ट अपलोड होने के कारण शिक्षक माथा पच्ची करते रहे। पहले स्कूल का पूरा परिणाम आ जाता था, इससे काफी सहूलियत मिलती थी।


10 वीं के अव्वल छात्र-छात्राएं
1. वैशाली सिंह - 98 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
2. आरोही पांडेय - 97.6 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
2. स्पर्श चौरसिया - 97.6 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
3. वैभव पांडेय - 97.2 प्रतिशत - एमिटी इंटरनेशल स्कूल जगदीशपुर
4. अन्नया मौर्य - 96.8 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
5. छंगती अमितेश कृष्णा- 96.6 प्रतिशत - संस्कार ग्लोबल स्कूल गौरीगंज
5. विशाल यादव - 96.6 प्रतिशत - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज
6. शिवांश मौर्य - 96.4 प्रतिशत - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज
6. मिहिर पांडेय - 96.4 प्रतिशत - एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज
7. हुदा इफ्तखार - 96.2 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
7. जाहरा कमर - 96.2 प्रतिशत- वैनियन ट्री स्कूल जाफरगंज जगदीशपुर
8. सादिया - 96.0 प्रतिशत- वैनियन ट्री स्कूल जाफरगंज जगदीशपुर
9. वेदांत प्रताप सिंह- 95.8 प्रतिशत एमिटी इंटरनेशल स्कूल जगदीशपुर
10 तेजस्व प्रताप सिंह- 95.04 प्रतिशत - डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा
...
12वीं के अव्वल छात्र-छात्राएं
1. ज्याति मौर्या - 96.4 प्रतिशत- जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज
2. रौनक राजपूत -95.8 प्रतिशत- एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज
3. सचिन मौर्य - 95.4 प्रतिशत -इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
4. शिया पाठक - 95.2 प्रतिशत - सैपियन पब्लिक स्कूल अमेठी
5. पुष्पाजलि - 95.0 प्रतिशत - वैनियन ट्री स्कूल जाफरगंज जगदीशपुर
6. आदित्य मिश्र - 94.8 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
7.शिवांक मौर्य - 94.6 प्रतिशत - एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज
7. मो सैफ - 94.6 प्रतिशत - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
8. सुमित त्रिवेदी - 94.20 प्रतिशत - डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा अमेठी
9. रवि वर्मा - 93.60 प्रतिशत - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज अमेठी
10. श्रद्धा यादव - 93.20 प्रतिशत - डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा अमेठी
नोट: यह सूची स्कूलों से जुटाए गए छात्रों के प्राप्तांक के आधार पर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed