{"_id":"68c07fe585012d666803d7d2","slug":"date-on-the-date-for-ultrasound-amethi-news-c-96-1-ame1008-148120-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख पर तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख पर तारीख
Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग का ताला 12 बजे तक बंद हो जाता है। मंगलवार सुबह 11.40 बजे नंबर आने के बाद भी गर्भवती की जांच नहीं की गई। रेडियोलॉजिस्ट कक्ष में ताला बंद कर चले गए। महिला तीन दिन से जांच कराने के लिए भटक रही है। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मिलीं गर्भवती व अन्य मरीजों ने बताया कि उन्हें बार-बार तारीख पर तारीख दी जा रही है। उन्हें जो पीड़ा हो रही है, उसकी फिक्र न तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को है और न ही जिले में बैठे प्रशासनिक अफसरों को।
जिला अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की तैनाती के बाद भी अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रेडियोलॉजिस्ट की कार्यशैली से मरीज संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार को अल्ट्रासाउंड विभाग में कुछ इसी तरह की स्थिति दिखी। गौरीगंज के असैदापुर निवासी गर्भवती मुस्कान अल्ट्रासाउंड कराने सुबह ही आ गई थीं। उनकी तीमारदार अफसाना ने बताया कि तीन दिनों से लगातार अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए अस्पताल आ रही हैं। सुबह मुस्कान को तकलीफ हुई तो अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने फिर अल्ट्रासाउंड जांच कराने को कहा। 11.40 बजे नंबर आया तो चिकित्सक उठ कर चले गए।
मुसाफिखाना निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वह अपने परिवार की मंजू का अल्ट्रासाउंड कराने आई हैं। सोमवार को भी वह आई थी, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। आज भी आए तो चिकित्सक उठ कर चले गए। परशदेपुर के पेडारी निवासी बिट्टन देवी ने बताया कि दो दिन से जांच के लिए आ रही हैं। मंगलवार की डेट मिली थी, लेकिन जांच नहीं हुई। मुसाफिरखाना निवासी शालिनी ने बताया कि उनकी अल्ट्रासाउंड जांच हो गई है, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिली। मरीजों ने कहा कि यहां पर सिर्फ तारीख ही मिल रही है। मरीजों की जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
जांच कर होगी कार्रवाई
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की नियमित तैनाती है। कहा कि अगर वह मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच किए बगैर दो बजे के पहले कक्ष में ताला बंद कर चले गए तो गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।