{"_id":"613a47738ebc3e074916a793","slug":"dangal-will-be-organised-in-high-security-amethi-news-lko5947760122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी दंगल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी दंगल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कौहार स्थित सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी जिले में तेज हो गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना को देखते प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत देखी। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े निर्देश देते हुए लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक जिले में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने से बढ़ी संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
कौहार स्थित सैनिक स्कूल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता में 12 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 550 पहनवान के हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के सकुशल आयोजन व वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वॉटरप्रूफ पांडाल, मैदान, बेरिकेडिंग, पेयजल, प्रसाधन व सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं की हकीकत देखते हुए मिली। अफसरों ने कमियों को दूर करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। डीएम ने आयोजक व तैयारी में लगे लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।