फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cylinder explosion house collapsed people said family makes firecrackers police said it is not so

Cylinder explosion: भरभराकर गिर गया मकान, लोग बोले- पटाखा बनाता है यह परिवार

Sat, 30 Jul 2022 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जामो (अमेठी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जामो (अमेठी)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 09:52 PM IST
सार

सूचना पर पहुंचे निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना सिलेंडर फटने से हुई है। मौके पर कोई पटाखा या बारूद नहीं पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Cylinder explosion house collapsed people said family makes firecrackers police said it is not so
सिलेंडर फटने से ढहा घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी में जामो थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव में शनिवार शाम भोजन पकाते समय सिलेंडर के चूल्हे से जुड़ी पाइप में आग लग गई। आग लगी देख घरवाले बाहर भागे। इसी बीच सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में मकान का एक हिस्सा ढह गया और एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


गांव निवासी इकबाल के घर में उनकी बेटी शनिवार शाम भोजन पका रही थी। इसी बीच सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ने वाली पाइप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही भोजन पका रही बेटी बाहर भागी। इस बीच घर आए इकबाल के दामाद अकरम सिलेंडर को बाहर निकलने के लिए अंदर चला गया। वह अंदर जा ही रहा था कि सिलेंडर फट गया।

विज्ञापन

सिलेंडर फटने से अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मकान का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान के सामने के हिस्से में भी दरार आ गई है। विस्फोट होते ही ग्रामीणों ने अकरम को अस्पताल पहुंचाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार यह परिवार पटाखा बनाता है। पटाखे में विस्फोट होने से ऐसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed