फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cyclist dies after being hit by unknown vehicle

Amethi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by unknown vehicle
इन्हौना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



इन्हौना थानाक्षेत्र के दुबेपुर मजरे अंगुरी निवासी हनुमंत शरण दुबे (52) शुक्रवार सुबह साइकिल से किसी काम से कस्बे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हजारीगंज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में साइकिल आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसे में घायल हनुमंत शरण को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



बिलख रहा परिवार, कौन बनेगा अब सहारा
सड़क हादसे में हनुमंत शरण दुबे की मौत के बाद पत्नी शिव लली का रोकर बुरा हाल है। रोते हुए शिवलली कहती कि एक फरवरी को बेटी प्रीति का विवाह हुआ। जिंदगी सुकून से कट रही थी, पता नहीं किसकी नजर लग गई। बेटी प्रीति, हिमांशी, ज्याेति व दीपाली के आंखों के आंसू रुक नहीं रहे हैं तो बेटे दीपक, शिवम, अभिषेक, अर्चित व रचित पिता की मौत से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed