फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Current affairs and history questions became a challenge

Amethi News: करंट अफेयर्स व इतिहास के सवाल बने चुनौती

Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Current affairs and history questions became a challenge
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 ने इस बार अभ्यर्थियों की तैयारी और समझ दोनों की कड़ी परीक्षा ली। रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान पर नहीं, बल्कि विश्लेषणात्मक सोच पर आधारित था।अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार सिर्फ याद करने से सफलता नहीं मिलेगी, क्योंकि प्रश्नों में गहराई और जटिलता दोनों थीं। जियोग्राफी, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और राजनीति विज्ञान से जुड़े सवालों ने उलझाया, जबकि इतिहास और करंट अफेयर्स के कठिन प्रश्नों ने समय की कमी पैदा कर दी।
विज्ञापन





बेहद पेचीदा थे करंट अफेयर्स के सवाल

सुल्तानपुर निवासी गौरी सिंह ने बताया कि इस बार करंट अफेयर्स के सवाल बेहद पेचीदा थे। छह महीने पुरानी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रश्न आए। उनका कहना था कि इस बार तथ्यात्मक नहीं, विश्लेषण आधारित प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि पेपर अच्छा गया है, सफलता की उम्मीद है।
विज्ञापन





इतिहास के सवालों में लगा ज्यादा समय

मालती सिंह ने बताया कि इतिहास का पेपर अपेक्षा से अधिक कठिन था। कई मॉडल टाइप प्रश्नों को समझने में काफी वक्त लगा। उन्होंने कहा कि दूसरी पाली में अंग्रेजी के प्रश्न चुनौतीपूर्ण, जबकि हिंदी का स्तर सामान्य रहा। तैयारी बेहतर थी, कई सवाल सही किए हैं, सफलता की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञान के प्रश्नों ने बढ़ाई उलझन

श्रेया मिश्र ने कहा कि विज्ञान के तथ्यात्मक सवालों ने उलझन बढ़ा दी। भूगोल और अर्थशास्त्र के प्रश्नों पर इस बार विशेष ध्यान था। उन्होंने कहा कि पेपर कठिन नहीं था, लेकिन तर्क और विश्लेषण की मांग थी। राजनीति विज्ञान के सवाल रोचक और समसामयिक रहे। परिणाम को लेकर आश्वस्त हूं।





राजनीति विज्ञान के प्रश्न रहे सरल

वंदना त्रिपाठी ने बताया कि मध्यकालीन इतिहास के प्रश्न औसत से कठिन, लेकिन राजनीति विज्ञान के सवाल आसान और सीधे थे। उन्होंने कहा कि पेपर ने ज्ञान, धैर्य और समय प्रबंधन तीनों की परीक्षा ली। इतिहास और अर्थशास्त्र के सवालों ने वक्त लिया, मगर पेपर संतुलित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed