{"_id":"6193e185a03972199937f7b1","slug":"curb-crime-by-taking-effective-action-amethi-news-lko6046964141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर लगाएं अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर लगाएं अंकुश
विज्ञापन
10 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम मीटिंग करते डीएम-एसपी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अपराध पर अंकुश लगाने तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में समीक्षा करते हुए अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार तथा एसपी दिनेश सिंह ने अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में विवेचना निस्तारण, भूमि विवाद निस्तारण तथा अपराधियों पर की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की।
डीएम ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को भूमि विवाद के प्रकरणों को संयुक्त टीम बनाकर नियत समय पर निस्तारित करें। अपराधियों पर कड़ी निगाह रखते हुए उन पर गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उन पर पाबंदी की कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
एसपी ने सभी को समय से विवेचनाओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि अपने क्षेत्र के ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखें जिन पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई पूर्व में हुई है। अपराध नियंत्रण के लिए हर रोज अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान संचालित कराएं।
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, दो पहिया तथा चार पहिया वाले वाहनों तथा बाइक सवार कम उम्र के बच्चों की विशेष रूप से चेकिंग करें। बावजूद इसके किसी के क्षेत्र में आपराधिक घटना होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय के अलावा सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।