फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cultural performances captivate the audience

Amethi News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Mon, 15 Dec 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cultural performances captivate the audience
गौरीगंज ​स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पस
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न बैचों के पुरातन छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और वर्तमान विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आत्मीय संवाद और सम्मान समारोह ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। 1996 बैच की स्मृति सिंह के नृत्य और रंजना के गीत ने सभागार में उत्साह भर दिया। कक्षा बारहवीं की आयुषी मिश्रा ने सधे गायन से श्रोताओं को भावविभोर किया। इसके बाद पर्णिका ने सहेलियों संग कथक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें ताल और लय का सुंदर समन्वय दिखा। विद्यालय में अध्ययनरत केरल माइग्रेशन की छात्राओं की समूह प्रस्तुति ने लोक शैली की झलक दिखाते हुए कार्यक्रम में विविधता जोड़ी।
विज्ञापन



सांस्कृतिक क्रम के बीच पुरातन छात्र दिनेश चंद्र और रजनी पांडेय के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की जिम्मेदारी 1995 बैच के पुरातन छात्रों ने संभाली। आयोजन समिति में डॉ. वेद प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, आलोक सिंह, रजनीश सिंह और गौरव रस्तोगी सक्रिय रहे। सम्मेलन के दौरान पुरातन छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद ने पीढ़ियों का सेतु मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन 1995 बैच की पुरातन छात्रा और वर्तमान में विजिलेंस ऑफिसर पद पर कार्यरत शिवा मिश्रा ने किया। प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed