{"_id":"6a7a21eaa327df1edb0e80a7","slug":"crpf-inter-sector-table-tennis-competition-begins-amethi-news-c-96-1-ame1008-173027-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीआरपीएफ की अंतर सेक्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीआरपीएफ की अंतर सेक्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
Tue, 11 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
त्रिसुंडी ग्रुप केंद्र में आयोजित अंतर सेक्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन में शामिल जवान
अमेठी सिटी। त्रिसुंडी ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में सोमवार से अंतर सेक्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सीआरपीएफ के 21 सेक्टरों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 96 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रुप केंद्र के उपमहानिरीक्षक मदन कुमार ने किया।
समारोह में सीआरपीएफ बैंड ने आकर्षक धुनें प्रस्तुत कीं। इसके बाद सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। उपमहानिरीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिभाग करें। खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग से प्रदर्शन कर अपने-अपने सेक्टर का मान बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता में तीन दिनों तक अलग-अलग सेक्टरों के खिलाड़ी टेबल टेनिस मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ देर से होने के कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। प्रतियोगिता का समापन 12 अगस्त को होगा। (संवाद)