{"_id":"6a7a1d0ad1315a8313058e7d","slug":"crowds-of-devotees-thronged-the-shaktipeeths-amethi-news-c-96-1-ame1022-173016-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 11 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दुर्गन भवानी धाम, देवीपाटन धाम, कालिकन धाम और मां अहोरवा भवानी धाम में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए कतारें लग गईं। जय माता दी के जयकारों और मंदिरों में बजती घंटियों से परिसर भक्तिमय रहे।
श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम परिसर में लगे मेले में प्रसाद, पूजन सामग्री, फल और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही। संग्रामपुर के कालिकन धाम में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
सिंहपुर के आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी धाम में भक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।