Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowds gathered at the shops selling puja items

Amethi News: पूजन सामग्री की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the shops selling puja items
गौरीगंज बाजार में नवरात्र को लेकर चुनरी खरीदती युवती। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है। पर्व को लेकर अमेठी की बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। मंदिरों और घरों में सोमवार से मां दुर्गा की आराधना शुरू होगी। ऐसे में पूजन सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। महंगाई की मार इस बार श्रद्धालुओं की जेब पर भारी पड़ रही है। चुनरी, नारियल, कलावा, कलश समेत फल और सूखे मेवों के दाम पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन



गौरीगंज, अमेठी,जगदीशपुर, मुसाफिरखाना और जायस सहित अन्य बाजारों में रविवार को खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों का कहना है कि थोक कीमतें बढ़ने से रिटेल दामों में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी है। संभुई गांव निवासी कल्पना पांडेय ने बताया कि इस बार पूजन सामग्री महंगी होने से घर का बजट बिगड़ गया है। माता के शृंगार और कलश के लिए पहले जितना पैसा लगता था, अब उससे दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। वहीं कुडवारामपुर गांव निवासी प्रीति सिंह का कहना है कि नौ दिन के व्रत में फल और मेवों की कीमतें जेब पर बोझ डाल रही हैं।
विज्ञापन






बाजार में पूजन सामग्री के दाम
माता की बड़ी चुनरी : 70 से 160 रुपये
छोटी चुनरी : 40 से 90 रुपये
शृंगार का सामान : 250-450 रुपये
धूप, अगरबत्ती, हवन सामग्री : 10 से 100 रुपये
नारियल : 30-40 रुपये प्रति पीस
मखाना : 400-480 रुपये किलो
काजू : 750-820 रुपये किलो
किशमिश : 260 रुपये किलो
सिंघाड़ा आटा : 130 रुपये किलो
मूंगफली : 110-150 रुपये किलो
साबूदाना : 130 रुपये किलो
सेब : 140 रुपये किलो
केला : 70 रुपये दर्जन
पीपता : 60 रुपये किलो
अनार : 120 रुपये किलो
संतरा : 100 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed