फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowd at Aadhaar Centre, relief available in camp

Amethi News: आधार सेंटर पर भीड़, कैंप में मिल रही राहत

Fri, 20 Sep 2024 05:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Crowd at Aadhaar Centre, relief available in camp
आधार बनवाने के लिए लगी भीड़
अमेठी सिटी। जिले के बैंकों, डाकघरों, सीएचसी पर आधार काउंटरों पर नए आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कोई 15 दिन तो कोई एक माह से आधार अपडेट कराने के लिए परेशान है। इधर, गांवों में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का नया आधार बनाने व अन्य के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लग रहे कैंप से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी होने, स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने को लेकर आधार आवश्यक है। आधार सेंटरों का लोगों को चक्कर काटना पड़ रहा है। लंबे इंतजार के बाद लोगों का आधार अपडेट हो पा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित फिनो पेमेंटस बैंक और उप डाकघर में आधार बनाने व अपडेट के लिए लोगों की लंबी कतार दिखी। सलोन तहसील क्षेत्र के गांव परैया निवासी महक ने बताया कि आधार में फोटो अपडेट कराने के लिए 20 दिनों से परेशान हैं। सुबह से यहां पर लाइन में खड़ी हैं, उम्मीद है कि शाम तक आधार सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता गलत हो गया, ठीक करवाने के लिए पंद्रह दिनों से हैं परेशान
जायस के गांव नकदईयापुर निवासी पूनम ने बताया कि उनके दो बच्चों का आधार अपडेट कराना है। स्कूल में छात्रवृत्ति व खाता खुलवाना है। इसमें नाम पता गलत हो गया है। 15 दिनों से परेशान हैं, लेकिन सही नहीं हो पा रहा है। बहोरिकपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके आधार में जन्मतिथि गलत हो गई है। एक माह से उस त्रुटि को सही कराने के लिए परेशान हैं, लेकिन नहीं हो पा रहा है। जायस निवासी तरन्नुम ने बताया कि राशन कार्ड की ई-केवाईसी होनी है। 15 दिनों से आधार सेंटरों का चक्कर काट रहीं हैं। आज यहां बायोमीट्रिक कराने आईं हैं, उम्मीद है कि हो जाएगी।
आईपीपीबी की ओर से लगाए गए कैंप
आईपीपीबी की ओर से जिले के जगदीशपुर उप डाकघर के पास, रानीपुर के मंगरौली गांव में बृहस्पतिवार को बीपीएम अंजली व दुर्गेश की मौजूदगी में नए आधार बनाने के लिए कैंप लगाया गया।

कैंप लगने से ग्रामीणों को सहूलियत मिली। कैंप में डाककर्मियों ने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का नि:शुल्क नया आधार बनाया। वहीं, अन्य ग्रामीणों के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट किया गया। कैंप के दौरान सर्वर की समस्या आने से लोगों को इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों ने कैंप की सराहना की।

लगातार चलेगा कैंप
वरिष्ठ जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज दोनों स्थानों पर कैंप लगाकर आधार में संशोधन व नए आधार बनाए गए। कहा कि लगातार कैंप चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed