फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crop soaked due to rain, hailstorm snatched wheat ears

Amethi News: बारिश से भीगी फसल, ओलों ने छलनी की गेहूं की बालियां

Thu, 11 Apr 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crop soaked due to rain, hailstorm snatched wheat ears
तिलोई में झमाझम बारिश हुई
अमेठी सिटी/तिलोई। आसमान में बादलों की आंख मिचौली के बीच बुधवार की शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे गेहूं किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। खेत में कटी हुई फसल भींगने के साथ ही खड़ी गेहूं की फसल की बालियां भी छलनी हो गई हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज के साथ तिलोई में बारिश हुई। भीषण गर्मी के बीच कई दिनों से लोग बारिश होने की आशंका जता रहे थे। तिलोई में बुधवार की शाम करीब पांच बजे बजते ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। गरज, चमक के बीच आसमान से ओले भी गिरने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो मिलीमीटर ओले करीब आधे घंटे तक गिरते रहे। जिससे गेहूं की बालियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

यहां भी हुई बारिश
वहीं, क्षेत्र में कटाई व मड़ाई का कार्य अब करीब एक सप्ताह के लिए रुक जाएगा। क्षेत्र के कुटमरा, फूला, सांगीपुर, मोहनगंज, देवकली, भवानीनगर, आशापुर रूरू आदि क्षेत्रों में बारिश हुई है। गौरीगंज में बाजार क्षेत्र में शाम करीब साढ़े छह बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक पानी बरसा। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


बारिश ने बढ़ा दी किसानों की परेशानी
बारिश व ओलावृष्टि से जिले के करीब दो हजार किसानों की परेशानी बढ़ गई है। तिलोई, गौरीगंज क्षेत्र में बारिश के बाद किसानों को अब करीब एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा। फसल सूखने के बाद ही हार्वेस्टिंग का कार्य शुरू हो पाएगा। ज्यादातर किसानों की फसल खेत में ही है। स्थिति यह है कि 20 प्रतिशत किसानों ने ही अभी तक गेहूं की फसल काटी है। ओलावृष्टि से आम व बागवानी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाने में कालापन व भूसा होगा खराब
अमेठी सिटी। कृषि विज्ञान केंद्र केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतन आनंद ने बताया कि बारिश के चलते गेहूं के दाने में कालापन आ सकता है। वहीं भूसा भी खराब हो सकता है। काटकर रखे गया गेहूं भी खराब हो जाएगा। सब्जी को बारिश से तो फायदा होगा, लेकिन ओले से नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed