फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   crime land action amethi land

Amethi News: भू माफियाओं ने कब्जा कर ली एएनएम सेंटर की जमीन

Thu, 06 Apr 2023 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime land action amethi land
मौके पर पैमाइश करते अ​धिकारी व कर्मी।
भादर (अमेठी)। सीएचसी भादर के रामगंज स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र के प्रांगण की जमीन भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपकेंद्र की कब्जा हुई जमीन की बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।रामगंज स्थित गाटा संख्या-386 पर जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण पांच दशक पूर्व हुआ था। यह उपकेंद्र अयोध्या प्रयागराज हाईवे से सटा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उपकेंद्र परिसर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए सांसद निधि से चार लाख रुपये स्वीकृत किए थे। गत सप्ताह उप स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने मुख्य मार्ग से सटे खाली भूमि पर निर्माण शुरू हुआ। ताबड़तोड़ चल रहे निर्माण को लेकर लोगों ने निर्माणकर्ता से पूछा तो उसने स्वयं को ठेकेदार बताते हुए कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बन रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर सवाल किए तो आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को कमीशन देने के बाद जो बचा था उतने में निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय मिश्र व जेई स्वास्थ्य आरसी प्रजापति ने मौके की जांच की तो पाया कि चारों ओर से घेर कर गेट आदि लगा दिया है। काम की क्वालिटी भी घटिया मिली। जब दोनों अफसरों ने टेंडर पाने वाले ठेकेदार को फोन किया तो पता चला कि उसने हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण शुरू ही नहीं किया है। ठेकेदार की ओर से यह बताने के बाद दोनों अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि केंद्र की जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया। अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद अधीक्षक डॉ. अजय मिश्र ने एसडीएम अमेठी प्रीती तिवारी को बताया। मॉडल थाना रामगंज में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक रामगंज पंकज द्विवेदी मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण की जांच की। लेखपाल ने स्पॉट मेमो बनाकर एसडीएम के पास भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उसके बाद संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पति की मिलीभगत
सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि अवैध कब्जा ग्राम प्रधान के पति की मिलीभगत से राजाराम वर्मा ने किया है। उनकी ओर से ग्राम प्रधान के पति रंजीत सोनी व राजाराम मौर्या के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed