फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   crime

कब्र खोदकर निकाला गया विवाहिता का शव

Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
संग्रामपुर (अमेठी)। डीएम के निर्देश पर 12 दिन बाद विवाहिता का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूरी कार्रवाई वीडियो रिकार्डिंग के साथ एसडीएम की मौजूदगी में कराई गई। संग्रामपुर थाना के शीतलागंज गांव निवासी नासिर की पत्नी खदीजा बानो (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में छह दिसंबर को मौत हो गयी थी। मृतका का मायका प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना के जगदीशपुर गांव में है। छह दिसंबर की रात मौत के बाद पति ने मृतका के मायके वालों को बिना सूचना दिए ही सात दिसंबर को शव गांव के ही कब्रिस्तान में आनन-फानन दफन कर दिया था।
विज्ञापन

मृतका के भाई को गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना दी। इसके बाद मायके वाले गांव पहुंचे, फिर मृतका के पिता अब्दुल ने संग्रामपुर थाने में नौ दिसंबर को तहरीर देकर बेटी के शव का पीएम कराने की मांग की। थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृतका के भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पार्थिव शरीर को कब्र से बाहर निकलवाने के लिए डीएम अरुण कुमार को पत्र दिया। डीएम ने शव को कब्र से निकालने का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसडीएम अमेठी संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में शनिवार को वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शव को कब्र से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया गया। जिला प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल को देखते हुए किसी भी ग्रामीण ने कब्रिस्तान में क्रब खोदकर शव को बाहर निकालने का विरोध नहीं किया। पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज भेज दिया। एसएचओ संग्रामपुर अंगद सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed